काशीपुर : ई-रिक्शा किराया प्रकरण को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या के निस्तारण के लिए नगर निगम प्रशासन और महापौर दीपक वाली से वार्ता कर ई-रिक्शा चालकों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि विगत कुछ दिनों से नगर निगम प्रशासन द्वारा ई_ रिक्शा के दैनिक संचालन पर बढ़ाए गए टैक्स को लेकर ई_ रिक्शा चालकों में असंतोष की भावना है, जो की चिंता का विषय है।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि महंगाई के कारण दैनिक आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए भी ई_रिक्शा चालकों को संघर्ष करना पड़ता है, ऐसे में नगर निगम प्रशासन द्वारा उन पर दैनिक शुल्क टैक्स के रूप में वसूल करने को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी बेहद चिंतित है। इसके निदान के लिए ई_रिक्शा चालकों के साथ महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगर निगम प्रशासन और महापौर से वार्ता कर इस समस्या का निदान करने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस पार्टी जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे के लिए सदैव प्रयत्नशील है। उन्होंने आशा व्यक्त की,कि नगर निगम प्रशासन गरीब ई_ रिक्शा चालकों पर बढ़ाए गए दैनिक टैक्स को लेकर गंभीरता से समस्या के निदान का प्रयास करेगा।
ई रिक्शा चालकों की समस्या के लिए निगम प्रशासन और महापौर से शीघ्र मिलेगा कांग्रेस डेलिगेशन- मुशर्रफ हुसैन
RELATED ARTICLES


