Sunday, February 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकाशीपुर निगम महापौर दीपक बाली के सम्मुख सायरा बानो ने कह दी...

काशीपुर निगम महापौर दीपक बाली के सम्मुख सायरा बानो ने कह दी बड़ी बात

समान नागरिक संहिता को लेकर बनाए गए कानून को आज पूरा एक वर्ष हो गया। एक वर्ष पूर्ण होने पर आज नगर निगम सभागार में यूसीसी को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें तीन तलाक को लेकर देशभर में सुर्खियों में रही सायरा बानो ने शिरकत करते हुए सूबे के चर्चित मेयर दीपक बाली के सम्मुख जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर प्रशंसा करी तो वहीं उन्होंने महापौर दीपक बाली को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ मेयर बताते हुए जमकर तारीफ करी है। किया है पूरी रपट जानिए आगे की रिपोर्ट में…

आपको बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों के चलते आज ही के दिन उत्तराखंड समान नागरिक संहिता कानून बनाकर देश का प्रथम राज्य बन गया था। इस अवसर पर आज यहां नगर निगम सभागार में समान नागरिक संहिता कानून के प्रति जागरूकता हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर दीपक वाली ने इस कानून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक बड़ी उपलब्धि बताया और उनका यह कानून बनाने पर धन्यवाद देते हुए शुभकामनाएं भी दी।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो महापौर दीपक बाली नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट तहसीलदार पंकज चंदोला ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह सहित नगर निगम के साथ-साथ विभिन्न विभागों की दर्जनों महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समान नागरिक आचार संहिता को लेकर प्रेजेंटेशन भी किया गया जिसमें उसके सभी नियम कायदो को दर्शाया गया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कहां की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जो समान नागरिक संहिता कानून बनाया गया है उससे महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है और विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं को ताकत मिली है क्योंकि मुस्लिम समाज में चली आ रही कुरीतियों जैसे हलाला तीन तलाक पर भी प्रतिबंध लगा है जिसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। कार्यक्रम में नगर निगम में नियुक्त समान नागरिक कानून के उपनिबंधक अंकित खर्कवाल को बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया क्योंकि उनके प्रयासों के चलते काशीपुर नगर निगम इस कानून के संबंध में 5280 आवेदनो का शत प्रतिशत पंजीकरण और निदान कर प्रदेश में चौथे स्थान पर रहा। समान नागरिक संहिता कानून की जागरूकता हेतु नगर निगम में एक स्टॉल भी लगाया गया।

Rafi Khan
Rafi Khan
Editor-in-chief
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments