Saturday, February 28, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडसीएम धामी के संग खुशियों के रंगो से खिलेगा कल काशीपुर

सीएम धामी के संग खुशियों के रंगो से खिलेगा कल काशीपुर

काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली की एतिहासिक पहल पर होली उत्सव के अवसर पे कल दिनांक 01 मार्च को काशीपुर की जनता खुशियों के रंगो और गुलाल की एक और गाथा लिखने जा रही है जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और निगम महापौर दीपक बाली सहित कई जानी मानी हस्तियां काशीपुर के नगर निगम परिसर में होली महापर्व के अवसर पर रंगोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जनता के बीच खुशियों के रंग में रंगेंगे। 

रफी खान / काशीपुर

काशीपुर। नगर निगम प्रांगण में कल रविवार, 1 मार्च को (रंगोत्सव) होली मिलन समारोह मनाया जाएगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। नगर निगम महापौर दीपक बाली ने आज दोपहर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। काशीपुर के इतिहास में यह अपने आप में पहला कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री आम जनता के बीच मौजूद रहकर काफी समय तक होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें। आपकी बता दें यह कार्यक्रम महापौर दीपक बाली द्वारा किया जा रहा है।

रंगोत्सव कार्यक्रम स्थल पर मीडिया से वार्ता करते हुए महापौर श्री बाली ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि रंगोत्सव कार्यक्रम प्रातः 11 बजे आरंभ होगा, जिसमें उत्तराखंड की लोक-संस्कृति को आगे बढ़ाते आ रहे लोक गायक इंद्र आर्या, गोविंद दिगारी, खुशी जोशी, पूर्वांचल के गायक आलोक कुमार के अतिरिक्त फूलों की होली के लिए विख्यात ब्रज के रास कलाकार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरिमामय उपस्थिति में सुन्दर व मनोहारी प्रस्तुति देंगे।

महापौर श्री बाली ने मीडिया के माध्यम से आमजनमानस से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में नगर निगम प्रांगण में पहुंचकर रंगोत्सव कार्यक्रम को ऐतिहासिक यादगार बनाने में अपनी महती भूमिका निभायें। उल्लेखनीय है कि निजी तौर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां कई दिनों से की जा रही हैं। यह पहला अवसर है कि किसी मुख्यमंत्री के द्वारा काशीपुर की जनता के साथ होली खेली जाएगी। इससे उत्साहित काशीपुर की जनता कल के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

Rafi Khan
Rafi Khan
Editor-in-chief
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments