Wednesday, February 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकाशीपुर नगर निगम ने चलाया एंटी-बर्निंग अभियान

काशीपुर नगर निगम ने चलाया एंटी-बर्निंग अभियान

नगर निगम काशीपुर ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ के तहत आज सांय शुरू किया एंटी-बर्निंग अभियान शुरू किया और नगर में रैली निकाल कर जनता को किया जागरूक है।

​काशीपुर। नगर निगम महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, नगर निगम काशीपुर ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ की तैयारियों को गति देते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से निगम द्वारा शहर के संपूर्ण बाजार क्षेत्र में “एंटी-बर्निंग अभियान” के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम और शहर के वातावरण को स्वच्छ बनाने हेतु नगर निगम “वायु प्रदूषण जागरूकता एवं नो टॉलरेंस सप्ताह” के रूप में मनाने जा रहा है।

Oplus_131072

​इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को वायु प्रदूषण के खतरों के प्रति जागरूक करना और प्रदूषण फैलाने वाले कारकों पर अंकुश लगाना है।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस सप्ताह के दौरान वायु प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी और सख्ती बरती जाएगी।
इस रैली अभियान का प्राथमिक लक्ष्य खुले में कूड़ा जलाने और पराली जलाने की घटनाओं (Open Burning) को रोकना है, जो वायु गुणवत्ता को खराब करने वाले प्रमुख कारकों में शामिल हैं। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को खुले में दहन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों और पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। नागरिकों को पराली व कचरा जलाने के स्थान पर उनके पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण के विकल्पों के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय निवासियों को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। और अपने घरों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों का कूड़ा नगर निगम काशीपुर के डोर टू डोर वाहन में डालने की अपील की गई और साथ ही अपने दुकानों के आगे लोहे का जाल लगाने की भी अपील की गई जिससे कि नालियों की साफ सफाई आसानी से की जा सके। इस रैली के​कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक श्री मनोज बिष्ट ने वैज्ञानिक तथ्यों के साथ बताया कि किस प्रकार कूड़ा और पराली जलाने से निकलने वाला धुआं फेफड़ों की बीमारियों और ग्लोबल वार्मिंग में इजाफा कर रहा है। ​यह रैली। अभियान स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी महिलाएँ नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की टीम तथा पी एम यू की टीम व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त काशीपुर के निर्माण के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

​नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025’ में काशीपुर को शीर्ष स्थान दिलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह से रेनू नौटियाल,गीता,गायत्री,रजनी,कमलेश,अनुराधा,पूजा, किरन, फरीदा,ममता,रीतू चौहान,बबीता, तथा आईसी की टीम से आरजू व पी एमयू की टीम से जुवैद मसूरी व हरेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।

Rafi Khan
Rafi Khan
Editor-in-chief
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments