Thursday, March 26, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडरामनगर में इंसानियत की मिसाल मुकेश सुयाल बिना भेदभाव के कर रहे...

रामनगर में इंसानियत की मिसाल मुकेश सुयाल बिना भेदभाव के कर रहे जरूरतमंदों की मदद

रिपोर्टर मोहम्मद कैफ खान

रामनगर। आज के दौर में जहां अक्सर समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिशें देखने को मिलती हैं वहीं रामनगर के मुकेश सुयाल इंसानियत की एक अनोखी मिसाल बनकर सामने आए हैं। मुकेश ब्लॉग नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय मुकेश लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं बिना किसी भेदभाव के। बताया जाता है कि मुकेश सुयाल ने कभी मदद करते समय यह नहीं देखा कि सामने वाला किस जाति या धर्म से है। हाल ही में उन्होंने एक मुस्लिम परिवार की मदद कर यह साबित कर दिया कि इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है। चाहे आर्थिक सहायता हो या किसी परेशानी में अपने निजी वाहन से सहयोग देना मुकेश हर संभव तरीके से लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे समय में जब समाज में दूरियां बढ़ रही हैं मुकेश जैसे लोग एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। उनके इस काम की क्षेत्र में सराहना हो रही है और लोग उन्हें एक सच्चा समाजसेवी मान रहे हैं। वहीं कई लोगों ने यह भी मांग उठाई है कि यदि मुकेश सुयाल के कार्यों को एक एनजीओ का स्वरूप मिल जाए तो वे और अधिक संगठित तरीके से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा सकते हैं। मुकेश सुयाल का यह प्रयास न सिर्फ समाज के लिए प्रेरणा है बल्कि यह भी दिखाता है कि अगर नीयत साफ हो तो एक व्यक्ति भी बड़ा बदलाव ला सकता है। जब नफरत की आवाजें तेज हों तब इंसानियत का एक कदम ही सबसे बड़ी खबर बन जाता है।

 

इंसानियत की मिसाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments